Ticker

6/recent/ticker-posts

एनएसओआईएम: जमीनी स्तर के विकास के लिए विज्ञान और समाज को जोड़ती है...


रिपोर्ट-न्यूज़ एजेंसी

दिल्ली : वर्ष का वह समय फिर आ गया है! भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव आईआईएसएफ राष्ट्रीय सामाजिक संगठनों और संस्थानों की बैठक एनएसओआईएम की मेजबानी करने के लिए तैयार है - जो महोत्सव का एक अभिन्न और परिवर्तनकारी हिस्सा है, एनएसओआईएम वह स्थान है जहां विज्ञान समाज से मिलता है और नवाचार जमीनी स्तर पर विकास का उत्प्रेरक बन जाता है, नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन के डीएसटी-एसईईडी डिवीजन तथा विभावनी इंडिया द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सकारात्मक परिवर्तन के लिए एक प्रकाश स्तंभ है,एनएसएसओआईएम-2023 हरियाणा केफरीदाबाद में डीबीटी-टीएचएसटीआई-आरसीबीपरिसर में 17 से 19 जनवरी, 2024 तक आयोजितहोने के लिए तैयार है, यह तीन दिवसीय कार्यक्रमविज्ञान और प्रौद्योगिकी आधारित सामाजिकसंगठनों, अनुसंधान और शैक्षणिक संस्थानों तथासामाजिक विकास के लिए समर्पित उद्यमियों केप्रतिभागियों को आमंत्रित करता है,एनएसएसओआईएम-2023 का फोकस "जमीनीस्तर के विकास के लिए तकनीकी नवाचार" के इर्द-गिर्द है,

एनएसओआईएम-2023 की मुख्य विशेषताएं:

  • एनएसओआईएम घोषणा: एनएसओआईएमघोषणा के अनावरण का साक्षी बनें, जो विज्ञानऔर सामाजिक विकास के चौराहे पर सहयोग तथा नवाचार को प्रोत्साहित करने कीप्रतिबद्धता है,
  • जमीनी स्तर के विकास मॉडलउत्कृष्टता कोमान्यता - एनएसओआईएम-2023 समुदायोंपर उनके महत्वपूर्ण प्रभाव को स्वीकार करतेहुए, 15 उत्कृष्ट जमीनी स्तर के विकास मॉडलपर प्रकाश डालेगी,
  • "नवोन्मेश -2" हैंडबुक लॉन्च"नवोन्मेश -2" के अनावरण का हिस्सा बनें, यह एक डिजिटलहैंडबुक है जिसका उद्देश्य मूल्यवान अंतर्दृष्टिऔर संसाधनों के साथ राष्ट्र निर्माण संगठनों कोसशक्त बनाना है, एनएसओआईएम-2023 केवल एक आयोजन नहींहै, यह उन सभी लोगों के लिए आत्मनिर्भर भारत केलिए एकजुट होने का आह्वान है जो विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार की परिवर्तनकारी शक्ति मेंविश्वास करते हैं, परिवर्तन के लिए उत्प्रेरक बनें औरविज्ञान और समाज के बीच की खाई को पाटने केसामूहिक प्रयासों में योगदान दें, इस परिवर्तनकारी कार्यक्रम का हिस्सा बनने केइच्छुक लोग भागीदारी विवरण आधिकारिकवेबसाइट,  हरियाणा के फरीदाबाद में डीबीटी-टीएचएसटीआई-आरसीबी परिसर में 17 से 19 जनवरी, 2024 तकएनएसओआईएम-2023 के लिए अपना कैलेंडरचिह्नित करें, आत्मनिर्भर और सामाजिक रूप सेसशक्त भारत का मार्ग प्रशस्त करने के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के रूप में हमसे जुड़ें।

Post a Comment

0 Comments