Ticker

6/recent/ticker-posts

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार हुए घायल, पुलिस ने 108 एम्बुलेंस में भेजवाया अस्पताल...

रिपोर्ट-संदीप कुमार

कौशाम्बी : जनपद में सैनी थाना क्षेत्र के दारानगर कमाशिन रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार दो लोग लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गये, दुर्घटना होते ही मौके पर आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों की भीड़ लग गई, इसके बाद मामले की सूचना आसानी पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस में घायल को उठाकर 108 एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कर दिया है जहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है वहीं लोगों का कहना है कि दुर्घटना के बाद टक्कर मारने वाला चालक वाहन सहित फरार हो गया है, बता दे की दुर्घटना होने के तुरंत बाद ही राहगीरों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस और पुलिस टीम ने हादसे ने घायल पुरुषोत्तम लाल 34 वर्ष पुत्र कल्लू और श्याम बाबू 32 वर्ष पुत्र शिव प्रसाद को 108 एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी अस्पताल कड़ा में भर्ती करा दिया है जहां दोनों की हालत ठीक बताई जा रही है पुलिस द्वारा घर वालों के सूचना दे दी गयी है ।

Post a Comment

0 Comments