Ticker

6/recent/ticker-posts

पुलिस ने मोटर साइकिल चोरों को किया गिरफ्तार, कई मोटर साइकिलें हुई बरामद...

रिपोर्ट-जैगम हलीम 

कौशाम्बी : जनपद में पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत संदीपन घाट पुलिस ने बाइक चोर 4 अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की आठ मोटर साइकिल और चार मोबाइल फोन तथा माल बिक्री का 4 हजार 9 सौ रुपए बरामद किया है, पकड़े गए बाइक चोर के खिलाफ मुकलमा लिखकर पुलिस ने अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है, बताते चलें कि अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि संदीपन घाट थाना क्षेत्र के कई गांवों में चार शातिर बदमाश जिसमें अखिलेश उर्फ तुब्बा पुत्र शिवलाल सरोज और सुमित उर्फ गुंडा पुत्र स्वर्गीय छेददू पासी, अमित उर्फ छोटू पुत्र स्वर्गीय छेददू पासी निवासीगण मितवापुर थाना संदीपनघाट और थाना करारी आगियौना निवासी राजेंद्र सरोज पुत्र नंदलाल द्वारा काफी समय से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था, थानाध्यक्ष संदीपन घाट भुवनेश चौबे के नेतृत्व में उप निरीक्षक धीरेंद्र कुमार सिंह, रामबाबू सिपाही, राजेश सिंह, देवेंद्र भारद्वाज, लवलेश कुमार की टीम द्वारा अमित उर्फ गुडडा को बाइक चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया ।

जिसके बाद कड़ाई से पूछताछ में अभियुक्त ने चोरी की घटनाओं को कबूल करते हुए अपने अन्य साथियों का नाम पता बता दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने बाइक चोर सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 8 मोटर साइकिल और चार मोबाइल फोन तथा 4 हजार 9 सौ रुपए नगद बरामद किया है पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ जिले के कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज है फिलहाल पुलिस ने लिखापढ़ी करते हुए सभी को अदालत में पेश किया है जहाँ से उन्हें माननीय न्यायायल ने जेल भेज दिया है ।

Post a Comment

0 Comments