रिपोर्ट-संदीप कुमार
कौशाम्बी : जनपद में समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के जिम्मेदारों पर मनमानी करने और जिले के विकास का पैसा गैर जनपद में खर्च करने का आरोप लगाया है, पार्टी नेता अजय सोनी के मुताबिक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना द्वारा जिले के विकास के लिए आया धन कौशाम्बी जिले में कम फतेहपुर जनपद में ज्यादा खर्च किया गया है जबकि जिस गांव तक सड़क निर्माण के लिए विभाग को धन मिला था उस गांव में आज तक सड़क बनी ही नही है, इसी के साथ अजय सोनी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के जिम्मेदारों से सवाल किया है कि सिराथू ब्लॉक के ग्राम अफजलपुरवारी से ग्राम मकनपुरवारी तक प्रस्तावित सड़क का निर्माण गैर जनपद में कैसे हो गया और अफजलपुरवारी से मकनपुरवारी गांव तक सड़क कब बनेगी, बतादें कि साल 2002 से 23 में सिराथू ब्लॉक के ग्राम अफजलापुरवारी से ग्राम मकनपुरवारी तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना द्वारा सड़क का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित हुआ था और विभाग ने दोनो गांवों के बीच दूरी 5 किमी से अधिक दिखा कर प्राक्लन तैयार किया था, जबकि दोनो गांवों की दूरी बमुश्किल 1 से 2 किमी के बीच है जब विभाग को अपने कारगुजारी के खुल जाने का अंदेशा हुआ तो विभागीय अधिकारियों ने इस निर्माण कार्य को कौशाम्बी जनपद से ज्यादा फतेहपुर जनपद के धाता ब्लॉक में करा दिया जबकि जिस गांव मकनपुरवारी तक सड़क बनाई जानी चाहिए थी उस गांव को जाने वाला रास्ता अब भी कच्चा मार्ग है इस संबंध में अजय सोनी ने जिला पंचायत सदन की 6 जनवरी को हुई बैठक में भी यह मुद्दा उठाया था ।
अजय सोनी ने विभाग के अधिकारियों से सवाल किया है कि सिराथू ब्लॉक के ग्राम अफजलपुरवारी से ग्राम मकनपुरबारी तक सड़क कब बनाई जाएगी, साथ ही जिला प्रशासन कौशाम्बी और विभाग के उच्च अधिकारियों से इस पूरे प्रकरण की जांच कराए जाने एवं जिम्मेदारों पर समुचित कार्यवाही किए जाने समेत ग्राम अफजलपुरवारी से ग्राम मकनपुरवारी तक सड़क बनाए जाने की अजय सोनी ने मांग किया है ।
0 Comments