दिल्ली : हर साल 1 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय व्हीलचेयर दिवस मनाया जाता है, इस दिन दुनियाभर के व्हीलचेयर उपयोगकर्ता उनके जीवन पर व्हीलचेयर के जरिए पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव का जश्न मनाते हैं, वर्ष 2008 से अंतर्राष्ट्रीय व्हीलचेयर दिवस मनाया जाता है, दुनियाभर में लाखों लोग हैं जिन्हें व्हीलचेयर की आवश्यकता होती है, ताकि उनका जीवन बेहतर और सुगम बन सके, लेकिन वे इसे हासिल करने में असमर्थ हैं, एक(01) मार्च उन लोगों को भी धन्यवाद करने का दिन होता है जो गतिशीलता संबंधी समस्या से पीड़ित लोगों की आवश्यकता को समझते हुए उन्हें व्हीलचेयर प्रदान करते हैं, व्हीलचेयर के महत्ता को देखते हुए दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय संस्थान व समग्र क्षेत्रीय केंद्र अंतर्राष्ट्रीय व्हीलचेयर दिवस के अवसर पर विभिन्न तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं,
1-राष्ट्रीय बौद्धिक दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान, सिंकदराबाद द्वारा अंतर्राष्ट्रीय व्हीलचेयर दिवस के अवसर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम और विभिन्न प्रकार की व्हीलचेयरों का व्यावहारिक प्रदर्शन करेगा,
2- समग्र क्षेत्रीय केंद्र दावणगेरे द्वारा अंतर्राष्ट्रीय व्हीलचेयर दिवस के अवसर पर व्हीलचेयर उपयोगकर्ताओं और आम नागरिकों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और दिव्यांग व्यक्तियों को सहयोगी उपकरण प्रदान किया जाएगें, 3-समग्र क्षेत्रीय केंद्र (सीआरसी) राजनंदगांव द्वारा इस अवसर पर व्हीलचेयर वितरण कार्यक्रम, व्हीलचेयर रेस और फुटबॉल खेल का आयोजन किया जाएगा,
4- समग्र क्षेत्रीय केंद्र (सीआरसी) नेल्लोर अंतर्राष्ट्रीय व्हीलचेयर दिवस पर एक जागरुकता रैली के साथ ही लाभार्थियों के लिए खेलकूद गतिविधियां आयोजित करेगा।
0 Comments