Ticker

6/recent/ticker-posts

ससुर खदेरी नदी पर बने पुल की बीम में आई दरार, दिखाई देने लगी सरिया, बनी हादसे की संभावना....

रिपोर्ट-संदीप कुमार 

कौशाम्बी : जनपद में अझुवा के समीप बने ससुर खदेरी नदी पर बने  पुल की बीम में दरार आ गई है जिससे बड़े हादसे की संभावना दिखाई पड़ रही है, यह पुल राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाया गया है जिस पर प्रतिदिन हजारों वाहनों का परिचालन होता है आपको बताते चलें कि एनएचआई द्वारा अझुवा ससुर खदेरी नदी पर पुल का निर्माण 1998 से 2000 के बीच कराया गया था, बीते शनिवार को कुछ ग्रामीण पुल के नीचे बकरी आदि चरा रहे थे तभी  उन्हें पुल की बीम क्षतिग्रस्त दिखाई पड़ी, जिसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर पुल के नीचे उतरकर देखा गया तो नीचे बीम में बड़ी दरार में सरिया आदि दिखाई दे रही हैं इस पुल से कई हजार वाहन दिन भर निकलते हैं जिससे बड़े हादसे की संभावना बन गई है लेकिन इस गम्भीर समस्या को अभी तक राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों ने संज्ञान में नही लिया है, जबकि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा इन राष्ट्रीय मार्गो पर बने पुलो की देखभाल करने के लिए कर्मचारियों को नियुक्त किया गया लेकिन कहीं भी कोई भी भाग कर्मचारी सड़कों पर दिखाई नहीं पड़ता है जिसके चलते पुल और सड़के दुर्दशा का शिकार हो जाती है समय रहते जानकारी नहीं हो पाने पर यह क्षतिग्रस्त हो जाते हैं और क्षतिग्रस्त होने के कारण बड़े बड़े हादसे हो जाते हैं, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है, हाल ही में ऐसे कई बड़े बड़े हादसे देश प्रदेश में घटित हुए हैं जिनसे जिम्मेदार अधिकारी तनिक भी सबक नहीं ले रहे हैं स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए दरार को ठीक कराए जाने की मांग की है ।

Post a Comment

0 Comments