Ticker

6/recent/ticker-posts

फाउंडेशन द्वारा सावित्रीबाई फुले का मनाया गया परिनिर्वाण दिवस......

रिपोर्ट - राजकुमार 
कौशाम्बी : आज दिनांक 10 मार्च 2024 को क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले फाउंडेशन कौशाम्बी कार्यालय पर माता सावित्रीबाई फुले जी के पुण्य तिथि पर उनकी फोटो पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया गया, कार्यक्रम को संबोधित करने का कार्य संस्था के मंडल सलाहकार निशान मौर्य ने किया, उन्होंने माता सावित्रीबाई फुले जी के जीवन संघर्ष को लोगों के बीच रक्खा, तथा संस्था के अध्यक्ष शिवभवन सिंह द्वारा लोगों को जानकारी दी गई, की संस्था द्वारा ग्रामीण अंचल में निः शुल्क कोचिंग सेंटर चलाया जा रहा है, जिसमें गरीब बच्चों को निः शुल्क कोचिंग दिया जा रहा है, आप लोग हर जरूरत मंद बच्चों व उनके अभिभावक गणों तक इस निः शुल्क कोचिंग की जानकारी से अवगत कराए, जिससे जरूरतमंद बच्चों को लाभ प्राप्त हो सके। कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक अनिल कुशवाहा, शिवभवन सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष, भोलानाथ कुशवाहा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, हर्षवर्धन कुशवाहा मंडल अध्यक्ष, दीपक सिंह संयुक्त सचिव, उमेश चंद्र कुशवाहा जिला सचिव, सोहन लाल कुशवाहा मंडल संरक्षक, ज्ञान सिंह कुशवाहा कार्यालय प्रभारी, निशान मौर्य मंडल सलाहकार, करन सिंह पटेल कार्यकारणी सदस्य, मनीष प्रजापति, चंद्रशेखर राजपूत, शिवलोचन सिंह यादव, किरन बेदी मौर्य, सोममती देवी, विपिन कुमार, शनि कुमार, दीपक कुशवाहा, दिनेश कुमार आदि बहुत से लोग उपस्थित रहे ! 

Post a Comment

0 Comments