रिपोर्ट- विकास पटेल
प्रयागराज : थाना धूमनगंज पुलिस व ए0एन0टी0एफ0 आपरेशनल यूनिट प्रयागराज के संयुक्त प्रयास द्वारा आज मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राजेश कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 मनोज गुप्ता निवासी 131C/5B अबुबकरपुर थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज को सुबेदारगंज NCR बिल्डिंग के पास रेलवे ब्रिज के नीचे सड़क के किनारे थाना क्षेत्र धूमनगंज से गिरफ्तार कर कब्जे से अवैध नशीला/मनःप्रभावी लिजैसिक 2ml इन्जेक्शन(400 रैपर युक्त व 800 बिना रैपर), एविल 10ml इन्जेक्शन (450 शीशी रैपर युक्त), 500 निडिल्स तथा 100 डिस्पोजल सिरिन्ज व 01 मोटरसाइकिल बरामद किये गये । उक्त गिरफ्तारी/ बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर 257/2024 धारा 8/21/22 NDPS एक्ट पंजीकृत किया गया । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- 1.राजेश कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 मनोज गुप्ता निवासी 131C/5B अबुबकरपुर थाना धूमनगंज प्रयागराज उम्र करीब 53 वर्ष। बरामदगी का विवरण- 1. अवैध नशीला/मनःप्रभावी लिजैसिक 2ml इन्जेक्शन(400 रैपर युक्त व 800 बिना रैपर) तथा एविल 10ml इन्जेक्शन (450 शीशी रैपर युक्त), 2. 500 निडिल्स तथा 100 डिस्पोजल सिरिन्ज, 3. 01 मोटरसाइकिल हीरो आई स्मार्ट, रजि0 नं0- UP70DK0879 पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0 257/2024 धारा 8/21/22 NDPS Act. थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण- 1.नि0 अतुल कुमार सिंह ए0एन0टी0एफ0 आपरेशनल यूनिट प्रयागराज। 2.संतोष कुमार पटेल, ड्रग इंस्पेक्टर कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. उ0नि0 सत्येन्द्र प्रधान ए0एन0टी0एफ0 आपरेशनल यूनिट प्रयागराज। 4.उ0नि0 शालिनी सिंह थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 5.हे0कां0 धीरेन्द्र राय ए0एन0टी0एफ0 आपरेशनल यूनिट प्रयागराज। 6.हे0का0 राजेश कुमार यादव ए0एन0टी0एफ0 आपरेशनल यूनिट प्रयागराज। 7.म0का0 श्वेता सिंह थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 8.कां0 नीरज पाण्डेय ए0एन0टी0एफ0 आपरेशनल यूनिट प्रयागराज। 9.आरक्षी चालक ज्ञान सिंह बघेल ए0एन0टी0एफ आपरेशनल यूनिट प्रयागराज।
0 Comments