रिपोर्ट- विकास पटेल
प्रयागराज : थाना धूमनगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 01 अभियुक्त श्रीराम पुत्र बारेलाल निवासी 94 खारिया ताड़बाग थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज को खारिया ताड़बाग थाना क्षेत्र धूमनगंज से गिरफ्तार कर कब्जे से 05 अवैध देशी जिन्दा बम बरामद किये गये । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 258/2024 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम पंजीकृत किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- श्रीराम पुत्र बारेलाल निवासी 94 खारिया ताड़बाग थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज उम्र करीब 52 वर्ष। पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0 258/2024 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। बरामदगी का विवरण- 05 अवैध जिन्दा देशी बम। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण- 1. उ0नि0 गौरव सिंह थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. उ0नि0 आकाश कुमार यादव थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. उ0नि0 प्रदीप कुमारथाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 4. का0 अंकित यादव थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
0 Comments