ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल के एक शिक्षक ने शिष्या से बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा नाबालिग छात्रा से बलात्कार किए जाने का यह मामला पुलिस की चौखट तक पहुंच चुका है हालांकि अभी तक बलात्कारी शिक्षक की गिरफ्तारी पुलिस ने नहीं की है। शिष्या से बलात्कार कर शिक्षक ने गुरु परंपरा की धज्जियां उड़ा दी हैं आखिर शिक्षकों पर लोग कैसे भरोसा करें और उनका सम्मान कैसे करें। घटना को दो दिन बीत चुके हैं पीड़ित परिवार पुलिस की चौखट पर दौड़ लगा रहा है लेकिन अभी तक उसे न्याय नहीं मिला है। शिष्य से बलात्कार करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें शिक्षक छात्रा से अश्लीलता कर रहा है। जिसके चलते शिक्षक समाज की किरकिरी हो रही है बताया जाता है कि डॉक्टर के स्कूल में यह बलात्कारी प्रिंसिपल तैनात है और स्कूल में पढ़ने वाली शिष्या के साथ उसने बलात्कार कर शिक्षक समाज को शर्मसार करने का घिनौन्स काम किया है ।
बतादें कि कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका भरवारी में आरएसएस द्वारा संचालित रामबली शर्मा सरस्वती बाल मंदिर स्कूल के प्रिंसिपल डीके मिश्रा का स्कूल की छात्रा के साथ अश्लीलता करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में प्रिंसिपल छात्रा के साथ अश्लीलता करते हुए दिखाई पड़ रहा है वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं चर्चा है कि उक्त प्रिंसिपल पर इससे पूर्व भी एक नाबालिग छात्र के साथ कुकर्म करने का आरोप लगा था। जिसपर प्रिंसिपल की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की थी ऐसे असमाजिक प्रिंसिपल को कड़े से कड़े दंड दिए जाने की जनता ने गुहार लगा रही है ।

0 Comments