Ticker

6/recent/ticker-posts

जन्म शताब्दी पर याद किए गए अशोक सिंघल, उनके जीवन संघर्ष पर हुई चर्चा...

रिपोर्ट-जैगम हलीम 

कौशाम्बी : जिला मुख्यालय मंझनपुर स्थित मॉडल पार्क में रविवार को विश्व हिंदू परिषद की ओर से श्रद्धेय अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में बदनपुरा आश्रम के पूज्य संत महेश्वर दास जी महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री एवं गौ रक्षा विभाग के दिनेश जी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में वाल्मीकि समाज के जिलाध्यक्ष रामू आनंद वाल्मीकि तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला संघचालक केदार जी और विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान अतिथियों को अंगवस्त्र एवं मां शीतला की प्रतिमा भेंटकर सम्मानित किया गया।

वक्ताओं ने श्रद्धेय अशोक सिंघल के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र और हिंदू समाज की सेवा के लिए समर्पित कर दिया था। उनके विचारों और समाज के प्रति योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद की ओर से हित चिंतक अभियान का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री प्रेम नारायण पांडेय, जिला सहमंत्री विवेक जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष रामबिलास मौर्य, बजरंग दल जिला संयोजक धीरेन्द्र सिंह, गौरक्षा प्रमुख रूपेंद्र शर्मा, जिला सह सामाजिक समरसता प्रमुख वीरेंद्र कुमार वाल्मीकि, मिलन केंद्र प्रमुख धीरज तिवारी सहित विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments