रिपोर्ट-अशीष कुमार
मेरठ : जनपद के लोहिया थाना क्षेत्र में स्विमिंग पुल पर हुए विवाद के बाद अरशद नाम के शख्स का लाइव मर्डर करने वाले शातिर बिलाल को मेरठ पुलिस ने मुठभेड़ में पीतल चखा दिया। बिलाल की टांग में गोली लगी है उस पर 8 मुक़दमे पहले से दर्ज है, बतादें कि बिलाल और उसके साथियों ने अरशद की हत्या उसकी 2 मासूम बेटियों के सामने उस समय कर दी थी जब वह बच्चों को नहलाने स्विमिंग पुल पर लाया था। आरोपी के साथियों को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। फिलहाल इस तरह कि अपराधिक करतूत कानून व्यवस्था को चुनौती देने के बराबर है सरकार और पुलिस को सख्ती से निपटना होगा तभी ऐसे अपराधियों पर लगाम लग पायेगी ।

0 Comments