रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : जनपद में संदीपन घाट थाना क्षेत्र के दर्जी का पूरा गांव के सामने कानपुर कि तरफ से प्रयागराज की तरफ जा रही ट्रेन के सामने कूद कर एक विवाहिता ने खुद खुशी कर लिया। डेड बॉडी खून से लथपथ की हालत में रेलवे ट्रैक के किनारे विखरी पड़ी मिली है घटना की सूचना पर आसपास के लोग शव की शिनाख्त करने के लिए मौके पर काफी संख्या में इकट्ठा हो गए। शव की शिनाख्त चरवा थाना क्षेत्र के बाबा तारा गांव के दिलीप कनौजिया की पत्नी के रूप में हुई है मौके पर मौजूद लोगों ने मृतका के परिजनों को फोन से जानकारी दिया। परिजन रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंचकर डेड बॉडी की पहचान किया। परिजनों ने संदीपन घाट पुलिस को फोन के द्वारा शव कि जानकारी दिया। जिसके बाद संदीपन घाट पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है ।

0 Comments