Ticker

6/recent/ticker-posts

संदीपन घाट पुलिस ने मोहर्रम को लेकर किया पैदल गस्त, लोगों से किया बात संवाद...

रिपोर्ट-जैगम हलीम 


कौशाम्बी : मोहर्रम के त्यौहार और कांवड़ यात्रा के सफलता को लेकर के संदीपन घाट थाना क्षेत्र में एसओ बृजेश करवरिया ने पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र में पैदल गस्त किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की स्थिति जानी लोगों से शांतिपूर्वक तरीके से कावड़ यात्रा एवं मोहर्रम का त्यौहार मनाने की अपील की पैदल गस्त के दौरान संदीपन घाट थाना अध्यक्ष ने वाहनों के अभिलेखों की जांच की लोगों को कानून का पाठ पढ़ाया और साथ ही साथ सड़कों पर वाहन न खड़े करने तमाम दुकानदारों को समझाया कि जाम नहीं लगने पाए। इस दौरान उन्होंने संदिग्ध लोगों की जांच पड़ताल की और उन्हें कठोर चेतावनी दी, पैदल गस्त के दौरान आम जनमानस व्यापारी और दुकानदारों से वार्ता की कानून व्यवस्था की जानकारी ली और लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।  इस गस्त में दोनों चौकियो के चौकी प्रभारी समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments