रिपोर्ट-संदीप कुमार
कौशाम्बी : जनपद में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चोरी किए गए ट्रैक्टर और ट्राला को चोरों के साथ बरामद कराकर चौकी पुलिस ने माननीय न्यायालय के सुपुर्द कर दिया। चोरों को गिरफ्तार करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार का नकद पुरस्कार दिया है। मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 1 भौंतर निकट जीटी रोड के पास से धर्मेंद्र कुमार का न्यू हालैंड ट्रैक्टर U P73सी3 838 और ट्राला 24 जून को चोर उठा ले गए थे। जिसका मुकदमा सैनी कोतवाली में पंजीकृत किया गया था सर्किल आफिसर अवधेश कुमार विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में अझुवा चौकी इंचार्ज अरुण कुमार मौर्य और उनकी टीम चोरी गए ट्रैक्टर और ट्राला को लगातार तलाश रहे थे। इसी क्रम में पुलिस टीम प्रतापगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज देखते हुए संभावित जगहों में तलाश किया, पुलिस टीम को ट्रैक्टर ट्राली में लिखे गुप्ता ट्रेडर्स तलाश में मदद मिली और अंतर्जनपदीय लुटेरे विनोद कुमार पुत्र गामा यादव, अमन यादव पुत्र अमित यादव, अभिषेक पुत्र सुभाष वेनवंशी निवासीगण अमेहता सिघौना थाना खानपुर जिला गाजीपुर के कब्जे से ट्रैक्टर ट्राली को सैनी कोतवाली के अटसरई गिट्टी प्लांट के पास से बरामद किया। जिसका खुलासा प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सिराथू क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार विश्वकर्मा ने किया। चोरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी इंचार्ज अझुवा अरुण कुमार मौर्य, उपनिरीक्षक रघुराज, उपनिरीक्षक अंकित तिवारी कांस्टेबल अभिषेक दत्त मिस्र, कांस्टेबल भारद्वाज,कांस्टेबल सूर्य कुमार आर्य रहे हैं ।

0 Comments