Ticker

6/recent/ticker-posts

चार दिन पहले गायब हुए व्यक्ति की तालाब में मिली लाश, परिजनों में मचा कोहराम...

रिपोर्ट-संदीप कुमार 


कौशाम्बी : जनपद में कोखराज थाना क्षेत्र के जमालमऊ गांव के समीप स्थित तलाब में उतराता हुआ एक व्यक्ति का शव मिला। शव से दुर्गंध उठ रही थी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक महेंद्र कुमार उर्फ मुरैला सरोज उम्र 36 वर्ष पुत्र सुददु सरोज रोजी रोटी के लिए बाहर क्षेत्र में ईंट भट्ठे में मजदूरी करता है एक सप्ताह पहले वह गांव लौटा था सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था चार दिन पहले वह शौच क्रिया के लिए घर से बाहर निकला था लेकिन वह घर वापस लौट कर नही आया परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू किया रिश्तेदार नातेदारों से उसकी पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला रविवार की सुबह ग्रामीणों ने तालाब में एक ब्यक्ति की लाश उतराते हुए देखा तो गांव में हड़कम्प मच गया ।

घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई मामले की सूचना थाना कोखराज पुलिस को दिया जानकारी मिलने के बाद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर थानेदार पहुंचे और एसओ कोखराज ने ग्रामीणों की मदद से लाश को बाहर निकलवाया तो उसकी पहचान महेंद्र सरोज के रूप में गई। लाश को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है मृतक दो भाइयों में छोटा है। मृतक के चार लड़कियां, दो लड़के है ग्रामीणों ने बताया कि एक हफ्ते पहले ही ईट भट्टे से वह घर आया था। महेंद्र की कैसे मौत हुई है इस पर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है मौके पर एसओ कोखराज इंद्र देव, चौकी प्रभारी सिंघिया नीरज उपाध्याय जांच पड़ताल में जुटे रहे ।

Post a Comment

0 Comments