Ticker

6/recent/ticker-posts

बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, ससुराल से वापस लौट रहा था युवक...

रिपोर्ट-राजकुमार 


कौशाम्बी : जनपद में पिपरी थाना क्षेत्र के महमूदपुर मनौरी गांव के समीप स्थित सोलह मार्केट के पीछे देर रात एक युवक को गोली मार दी गई। गोली उसके कंधे पर लगी है जिसे इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पिपरी थाना क्षेत्र के महमूदपुर मनौरी गांव के समीप स्थित सोलह मार्केट के पीछे रोड से अपने घर लौट रहे बाइक सवार नरेंद्र नाम के युवक पर बदमाशों द्वारा गोलियों से हमला कर दिया गया। गोली लगते ही नरेंद्र सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद हमला करके हमलावर भाग निकले। बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाले तीन लोग बाइक पर सवार थे, पूरे मामले में पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल अवस्था में युवक को धूमनगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

जहां से डॉक्टरों ने उसे एसआरएन रेफर कर दिया है वहीं पिपरी थाना प्रभारी ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिली है कि एक युवक के हाथ में गोली लगी है। उसका इलाज चल रहा है। क्राइम स्पॉट पर पूछताछ में मारपीट के बाद फायरिंग की बात सामने आई है आगे अभी पूछताछ की जा रही है। बताते हैं कि बाइक सवार नरेंद्र का पीछा बाइक सवार तीन बदमाश कर रहे थे। सन्नाटा इलाका आते ही बदमाशों ने नरेन्द्र के उपर फायरिंग कर दी, दुश्मनी क्या है यह साफ नहीं है ।

Post a Comment

0 Comments