Ticker

6/recent/ticker-posts

संदीपन घाट पुलिस ने मूरतगंज बाजार में किया पैदल गस्त, गलत तरीके से खड़े वाहनों का काटा चालान...

रिपोर्ट-जैगम हलीम 


कौशाम्बी : जनपद में संदीपन घाट थाना पुलिस ने रविवार को भीड़भाड़ वाले चौराहों पर पैदल गस्त करते हुए गलत तरीके से खड़े वाहनों का चालान काटनें की कार्यवाही किया है। रविवार के दिन थाना प्रभारी संदीप घाट बृजेश कुमार करवरिया ने चौकी प्रभारी मनोज तोमर के साथ होकर मूरतगंज बाजार में पैदल गस्त किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को सुरक्षा का भरोसा जताते हुए कहा कि आगामी त्योहारों पर किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तुरंत एक अच्छे नागरिक की तरह पुलिस को सूचना दें। पुलिस आपके द्वारा बताई गई समस्या पर त्वरित कार्यवाही करने की लिए तत्पर है। जिसके बाद जीटी रोड पर ग़लत तरीके से खड़े टैम्पो वाहनों का चालान काटनें की कार्यवाही की गई। साथ ही उन्हें हिदायत दी गई कि दोबारा रोड पर वाहनों को खड़ा करके जाम की स्थिति नही बनाये वरना और सख्त कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान थाना प्रभारी बृजेश कुमार करवरिया के साथ समस्त थाने के पुलिस कर्मी मय हमराज़ मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments