रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : जनपद में विकास खंड मूरतगंज के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत उजिहनी खालसा में मौसमी बारिश ने जिम्मेदारों की पोल खोल दी है। ग्राम पंचायत में कराये गये विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की बू आने लगी है क्योंकि रोड नालियों के ध्वस्त हो जाने से बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है जिससे लोग परेशान हो रहे हैं। ग्राम पंचायत के रहने वाले मोहम्मद नदीम का कहना है कि उनके घर के बग़ल से बनी नालियां ध्वस्त हो गई है जिनमें कीचड़ भर गया है। बारिश का पानी उनके घर में घुस रहा है समस्या की शिकायत ग्राम प्रधान और सचिव की की गई थी परंतु अभी तक इस सम्बन्ध में कोई पहल नहीं की गईं हैं। नतीजन बारिश के पानी से लोगों के घर गिरने की सम्भावना बन गई है पूर्व में बारिश से पहले नालियों की साफ सफाई भी नही कराई गई है सफाई कर्मी हमेशा नदारद रहते हैं। नालियां सड़कें सब ध्वस्त हो रहे हैं इससे साफ जाहिर हो रहा है कि ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा सही कार्य नही कराया गया है। लोगों ने जिला कलेक्टर की ध्यान इस ओर आकृष्ट कराकर कार्यवाही कराने की मांग किया है ।

0 Comments