ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : जनपद में पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार में ओवरब्रिज के ऊपर ओवरलोड बालू से लदी डंफर ने एक बाइक सवार को रौंदा दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर तड़पने लगा। दुर्घटना की जानकारी पर पहुंचे आस पास के लोगों ने सरकारी एम्बुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजवा दिया। मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार धर्मेंद्र सिंह यादय उम्र लगभग 28 वर्ष पुत्र धारा सिंह यादव निवासी टिकरी उपरहार सफदरगंज थाना पूरामुफ़्ती प्रयागराज बुधवार की रात 8 बजे टिकरी से मनौरी किसी काम से बाइक द्वारा जा रहा था जैसे ही ओवरब्रिज पर पहुंचा सामने से आ रही डंफर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गया और उसके पेट के नीचे का शरीर छत विक्षत हो गया। मौके पर मौजूद लोगो ने 108 डायल एम्बुलेंस को बुलाकर उसे जिला हॉस्पिटल भेजवा दिया। वहीं दुर्घटना की सूचना पर पिपरी पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई, लेकिन तब तक डंफर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। डंफर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है बताया जा रहा है कि मामले की जानकारी मिलने पर घायल के परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए हैं ।

0 Comments