Ticker

6/recent/ticker-posts

फर्जी सीबीआई, आरबीआई, इनकम टैक्स व अन्य एजेन्सियों का फर्जी अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : साइबर थाना पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0 35/2024 धारा 319(2)/318(4)/308(2)/336(3)/111(1)(2) बी.एन.एस. व 66सी/66डी आईटी एक्ट में प्रकाश में आये अंतर्राज्यीय गैंग का मुख्य सरगना व 01 सदस्य 1. संदीप कुमार सेन पुत्र सुनील कुमार निवासी हॉउस नंबर -86, दरियाबाद, थाना अतरसुइया, जनपद प्रयागराज (आधार पता -4823 कत्रा  हरीराम, राम गली स्वामी राम तीर्थ नगर, पहाड़गंज सेंट्रल दिल्ली, दिल्ली 11 /05 /2001 -4823 चुनामंडी गली नंबर -1  डी बी गुप्ता रोड पहाड़गंज सेंट्रल दिल्ली, दिल्ली नाईट क़्वीन बार, आरके आश्रम , पचकुंइयां रोड, पहाड़गंज सेंट्रल दिल्ली, दिल्ली), 2. मोहम्मद साहिल पुत्र मोहम्मद शानू आधार पता 532/1 कमीर शाह तकिया अटाला थान खुल्दाबाद, प्रयागराज वर्तमान पता नाईट क़्वीन बार, आरके आश्रम, पचकुंइयां रोड, पहाड़गंज सेंट्रल दिल्ली, दिल्ली को आज दिनांक 16.08.2024 को गिरफ्तार किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना का विवरण– अभियुक्तों द्वारा वादी को कई गुना लाभ का प्रलोभन देकर “DEFTER/LASER ACCOUNTING APP” के माध्यम से 20 लाख/- रुपये का निवेश कराया गया। इसके उपरान्त जब वादी ने अपना पैसा वापस निकालना चाहा तब अभियुक्तों द्वारा फर्जी सीबीआई ऑफिसर, आरबीआई, इनकम टैक्स व अन्य एजेन्सियों का अधिकारी बनकर वादी को  सम्मन, नोटिस व जेल भेजने के नाम भयभीत कर कुल 68 लाख/- रुपये की साइबर ठगी कारित की गई। अपराध का तरीका– गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आये कि लोगों से मिल कर डिजिटल करेंसी में लोगों को निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं व निवेश में कई गुना लाभ होगा, इसका विश्वास  दिलाने के लिये फर्जी “DEFTER/LEDGER ACCOUNTING ऐप” में स्वयं का डिजिटल करेंसी में करोड़ों का लाभ (फर्जी कूटरचित करके) दिखा कर फ़ंसाते हैं । फर्जी “DEFTER/LEDGER ACCOUNTING ऐप” का संचालन अभियुक्तों द्वारा स्वयं किया जाता है व इसके साथ-साथ सीबीआई ऑफिसर, एडिशनल डायरेक्टर बन कर लोगों को टैक्स, एन0ओ0सी0, पेनाल्टी व एजेंसियों की जाँच का सम्मन, नोटिस व जेल भेजने के नाम भयभीत कर धोखाधड़ी कारित की जाती है। अभियुक्तों द्वारा ट्रू कॉलर पर सीबीआई के नाम से नम्बर सेव करके लोगों से बात की जाती है ताकि लोगों को डरा धमका कर उनसे रुपये अपने दिये हुये खातों मे ट्रॉन्सफर करा सकें। 
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में यह तथ्य भी प्रकाश में आया कि ठगी की धनराशि से इन लोगों ने नई दिल्ली में “NIGHT QUEEN BAR AND RESTAURENT” और “METRO VIEW BAR AND RESTAURENT”  खोला है। जिसका संचालन इन्हीं लोगों द्वारा किया जा रहा है।गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण- 1- संदीप कुमार सेन पुत्र सुनील कुमार निवासी हॉउस नंबर -86, दरियाबाद, थाना अतरसुइया, जनपद प्रयागराज। आधार पता- 4823 कत्रा  हरीराम, राम गली स्वामी राम तीर्थ नगर, पहाड़गंज सेंट्रल दिल्ली, दिल्ली  11 /05 /2001 -4823 चुनामंडी गली नंबर -1 डी बी गुप्ता रोड पहाड़गंज सेंट्रल दिल्ली, दिल्ली नाईट क़्वीन बार, आरके आश्रम , पचकुंइयां रोड, पहाड़गंज सेंट्रल दिल्ली, दिल्ली, उम्र करीब 23 वर्ष। 2- मोहम्मद साहिल पुत्र मोहम्मद शानू  आधार पता- 532/1 कमीर शाह तकिया अटाला, थान खुल्दाबाद, प्रयागराज, वर्तमान पता- नाईट क़्वीन बार, आरके आश्रम, पचकुंइयां रोड, पहाड़गंज सेंट्रल दिल्ली, दिल्ली, उम्र करीब 19 वर्ष। आपराधिक इतिहास- अभियुक्त संदीप कुमार सेन उपरोक्त- 1- मु0अ0सं0- 177/2021 धारा 406 भा0द0वि0 थाना अतरसुईया कमिश्नरेट प्रयागराज। 2- मु0अ0सं0- 211/2021 धारा 406/419/420 भा0द0वि0 थाना शाहगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 3- मु0अ0सं0- 656/2021 धारा 323/504/506 भा0द0वि0 थाना खुल्दाबाद कमिश्नरेट प्रयागराज। 4- मु0अ0सं0- 361/2022 धारा 406/506 भा0द0वि0 थाना खुल्दाबाद कमिश्नरेट प्रयागराज। बरामदगी का विवरण- 1- 02 एप्पल आईफोन। 2- 01 एन्ड्रॉयड मोबाइल फोन। 3- 01 बैंक खाता की चेकबुक। 4- 10 ए0टी0एम0 कार्ड। 5- 05 फर्जी सिम कार्ड। 6- 14 बैंक अकाउन्ट। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–1.निरीक्षक राजीव तिवारी, प्रभारी साइबर थाना कमिश्नरेट प्रयागराज। 2.का0 लोकेश पटेल, का0 अतुल त्रिवेदी, का0 रणवीर सिंह सेंगर, का0 प्रदीप यादव, का0 अनुराग यादव, साइबर थाना कमिश्नरेट प्रयागराज। 3.सर्विलांस टीम प्रयागराज।

Post a Comment

0 Comments