रिपोर्ट-अशीष विश्वकर्मा
महोबा : जनपद में ब्लॉक सभागार में विकास बोर्ड की मीटिंग होना तय थी मीटिंग में सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुए तथा पूर्व सांसद गंगा चरण राजपूत भी मौजूद थे। मीटिंग चल रही थी की चलती मीटिंग में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मीटिंग हॉल के बाहर एकत्रित होकर ब्लॉक प्रमुख सीमा कुशवाहा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी क्षेत्र पंचायत सदस्यों से पूछने पर पता चला की ब्लॉक प्रमुख सिर्फ आठ सदस्यों को लेकर ही विकास बोर्ड की मीटिंग करके भारी भरकम बजट को अपने खास ठेकेदारों को और फर्जी भुगतान सदस्यों ने बताया कि विकास बोर्ड की मीटिंग में उन सदस्यों को कभी आमंत्रित नहीं किया गया है हालांकि उनके फर्जी साइन बनाकर विकास बोर्ड की मीटिंग होती रही है। इन बातों को लेकर सदस्यों में काफी आक्रोश देखने को मिला है तथा विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप ब्लॉक प्रमुख पर लगाए गए। सपा के दिग्गज नेता ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। यह राजनीति लड़ाई आज की नहीं है एक साल पहले ही लखनऊ से सिग्नल मिल गए थे ।

0 Comments