रिपोर्ट-संदीप कुमार
कौशाम्बी : जनपद में विक्रम अप्पे टैक्सी ड्राइवर एवं क्लीन यूनियन के जिला अध्यक्ष मोहम्मद नसीम ने दिनांक 28 जनवरी 2025 को मंझनपुर में जाम की समस्या को आज हल किया।। और सभी ड्राइवर ने यूनियन के साथ मिलकर आम पब्लिक को जो जाम में दिक्कत होती थी। और प्रशासन की सहमति लेकर काम किया गया।जिला अध्यक्ष मोहम्मद नसीम ने बताया कि आज से पब्लिक को जाम का दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। मंझनपुर में विक्रम अप्पे टैक्सी प्रशासन द्वारा जो जगह चिन्हित की गई है स्टैंड के लिए सिराथू रोड के पास चिन्हित है। मंझनपुर स्टैंड से विक्रम अप्पे टैक्सी सीएनजी ऑटो और ईरकसा संचालन चालू करवाया गया यूनियन के जिला अध्यक्ष मोहम्मद नसीम की प्रयास से पुलिस प्रशासन की मदद से जाम की समस्या को खत्म कराया गया। अब स्टैंड से ही सभी गाड़ियों का संचालन होगा। मंझनपुर चौराहा में अब किसी प्रकार का जाम की कोई समस्या नहीं होगी। इसी तरह प्रशासन का सहयोग मिलता रहा तो जिले में किसी भी चौराहा पर किसी तरह की कोई समस्या जाम की स्थिति नहीं बनेगी। इस मौके पर प्रमुख रूप से अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मंझनपुर प्रतिभा सिंह और थाना प्रभारी मंझनपुर, यूनियन के पदाधिकारी जिला उपाध्यक्ष विद्यासागर जिला महामंत्री विजय कुमार संगठन मंत्री दुर्गेश चौधरी, प्रचार मंत्री झालर पांडे, कार्यालय मंत्री मोहम्मद आरिफ, कोषाध्यक्ष नगमा बेगम, सदस्य मोइन अहमद, आबिदा बेगम, अनीस अहमद, मोहम्मद साजिद, नारद, आशीष कुमार, राजेंद्र आदि सभी ड्राइवर लोग मौजूद रहे। इस मीटिंग के दौरान सिराथू से मंझनपुर रोड पर स्टैंड इंचार्ज मुजम्मिल रहमान और सोनू को बनाया गया। ताकि जाम से निजात मिल सके, आने-जाने में दिक्कतें पैदा ना हो यह दोनों इंचार्ज वहां पर नियुक्त किए गए हैं। स्टैंड का देखभाल करेंगे गाड़ियों को रोड से हटाएंगे सभी को नंबर से चलने के लिए प्रेरित करेंगे इसी तरह मंझनपुर से भरवारी रोड मंझनपुर से करारी रोड मंझनपुर से नारा रोड मंझनपुर से पश्चिम शरीरा रोड अगली मीटिंग में सभी रोडो का इंचार्ज बना दिया जाएगा जो यूनियन की तरफ से निशुल्क करेंगे ।
उन्हें यूनियन से उनकी तनख्वाह दिया जाएगा। रोड पर किसी तरीके के कोई वसूली नहीं होगी सिर्फ ड्राइवर को अपना सदस्यता शुल्क जमा करना है। सभी यूनियन द्वारा जिला अध्यक्ष मोहम्मद नसीम के आदेशों का पालन करेंगे हम लोग अपना सदस्य शुल्क जमा करेंगे यूनियन से यूनियन द्वारा हर ड्राइवर का 20 लाख का बीमा स्टेट बैंक द्वारा कराया जाएगा। यह दुर्घटना बीमा यूनियन द्वारा कराया जाएगा इसमें किसी प्रकार का कोई शुल्क किसी ड्राइवर से नहीं लिया जाएगा जो सदस्यता शुल्क जमा करेंगे इस पैसों में उनके बीमा का यूनियन द्वारा पेमेंट किया जाएगा। यूनियन में किसी प्रकार की कोई वसूली नहीं है। इस मौके पर टीबी न्यूज़ से मंडल ब्यूरो चीफ सिंह, राकेश दिवाकर जी समेत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रिंट मीडिया के सभी लोग मौजूद रहे ।

0 Comments