Ticker

6/recent/ticker-posts

ससुराल लेकर गये ड्राइवर की गाड़ी हुई चोरी, निबियां गांव से चोर उठा ले गए ईको...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
 

कौशाम्बी : जनपद में चरवा थाना क्षेत्र के सैय्यद सरावां ग्राम पंचायत का मजरा निबियां गांव से चोरों ने ईको फोर व्हीलर गाड़ी को पार कर दिया है। बताया जा रहा है कि ईको गाड़ी लेकर ड्राइवर पूरामुफ्ती से अपनी ससुराल निबीयां गांव गया हुआ था जहां से मौका देखकर चोरों ने उसे पार कर दिया। जब इसकी भनक ड्राइवर को लगी तो उसके होश उड़ गए। जिसके बाद ड्राइवर ने मामले की जानकारी गाड़ी मालिक समेत स्थानीय पुलिस को दिया। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और गाड़ी मालिक ने काफ़ी खोजबीन किया लेकिन गाड़ी का कोई पता नहीं चल सका है। मामले में कमिश्नरेट प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के रहने वाले गाड़ी मालिक ज्ञानेंद्र पांडेय ने बताया कि उसकी गाड़ी यूपी 73 H 8815 ईको को लेकर उसके गांव का ही रहने वाला ड्राइवर अजय पासी 27 तारीख की रात को अपनी ससुराल चरवा थाना क्षेत्र के निबियां गांव में गया था। जहां से रात लगभग 10 बजे उसने फ़ोन करके बताया कि गाड़ी तक चोरी हो गई है। जब मौके पर जाकर देखा तो गाड़ी गायब थी। खोजबीन करने पर भी गाड़ी का कही कोई पता नही चला है। जिसके बाद मामले की शिकायत चरवा थाना में किया है ।

Post a Comment

0 Comments