ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
प्रयागराज : जनपद में पूरामुफ़्ती थाना क्षेत्र के मंदर मोड़ चौराहे पर एक ई-रिक्शा में तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे ई-रिक्शा पलट गया और उसी में दबकर चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजवा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के जनका निवासी दिलीप कुमार उम्र लगभग 22 वर्ष पुत्र जागेश्वर प्रसाद रविवार की सुबह 4 बजे ई रिक्शा में कटहल लेकर मुंडेरा सब्जी मंडी बेचने जा रहे थे। जैसे ही वह मंदर मोड़ चौराहा के पास पहुंचे तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने पीछे से ई-रिक्शा में जोरदार टकरा मार दिया। जिससे ई रिक्शा पलट गया और ई रिक्शा चालक दिलीप कुमार की घटना स्थल पर दबकर दर्दनाक मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों के साथ राहगीर घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई।
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक की पत्नी सविता देवी पुत्री शालिनी और पुत्र राजा बाबू, प्रिंस कुमार आदि परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।
0 Comments