Ticker

6/recent/ticker-posts

पोते के हत्यारे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सनसनीखेज़ मामला उजागर...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 


प्रयागराज : जिले में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। करैली थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। थाना करैली पुलिस, एसओजी नगर-यमुनानगर व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने आरोपी सरन सिंह (58) पुत्र स्वर्गीय नंद सिंह निवासी सदियापुर को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की आरी, चापड़ और 500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। बीते 26 अगस्त को करैली के सदियापुर निवासी कामिनी सिंह ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनका 17 वर्षीय पुत्र सुबह स्कूल के लिए निकला लेकिन वापस घर नहीं लौटा। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी सरन सिंह ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि मृतक उसका चचेरा पोता था। 2023 में उसकी बेटी और 2024 में बेटे की आत्महत्या हो गई थी। उसे शक था कि उसकी भाभी ने परिवार पर जादू-टोना कराया है। बदले की भावना से उसने एक तांत्रिक से सलाह लेकर किशोर का अपहरण कर हत्या कर दी। इसके बाद शव के टुकड़े कर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया।

आरोपी का पहले से है आपराधिक इतिहास...

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सरन सिंह पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ 2018 और 2019 में मारपीट और धमकी के मुकदमे दर्ज हुए थे। ताज़ा मामले में धारा 137(2) बीएनएस समेत 103(1)/238क बीएनएस और 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है।

संयुक्त पुलिस टीम को मिली सफलता...

इस गिरफ्तारी में करैली पुलिस, एसओजी नगर-यमुनानगर, सर्विलांस सेल और ICCC टीम की बड़ी भूमिका रही। टीम ने मुखबिर की सूचना पर बरखण्डी महादेव मंदिर रोड से आरोपी को धर दबोचा।

Post a Comment

0 Comments