रिपोर्ट-इरसाद हुसैन
महोबा : जिला प्रोबेशन अधिकारी हर्षवर्धन नायक के दिशा-निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के तहत ब्लॉक कवरेज के चंद्रपुरा में घरेलू हिंसा एवं दहेज उन्मूलन विषय पर जागरूकता चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन यूनिट से प्रिया गुप्ता, जिला मिशन कोऑर्डिनेटर जेंडर स्पेशलिस्ट ने घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 और दहेज उन्मूलन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने समाज में दहेज प्रथा को खत्म करने के लिए शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया। वहीं जेंडर स्पेशलिस्ट रीता चौरसिया ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं — मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना और स्पॉन्सरशिप योजना — के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इसके अतिरिक्त जेंडर स्पेशलिस्ट रुचि दीक्षित ने उपस्थित महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं तथा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी, जिससे महिलाएं किसी भी प्रकार की हिंसा या समस्या की स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम में ग्राम की महिलाओं एवं बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से संबंधित जानकारी प्राप्त की।
0 Comments