Ticker

6/recent/ticker-posts

इनामी बदमाश से महेवाघाट पुलिस की मुठभेड़, अवैध तमंचे के साथ हुआ गिरफ्तार...

रिपोर्ट-फैजी जाफरी 

कौशाम्बी : जनपद के महेवाघाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पुलिस और इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोली लगने से 15 हजार का इनामी बदमाश रचित सरोज निवासी मितवापुर थाना संदीपन घाट घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जिला अस्पताल मंझनपुर में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक 18 जुलाई को कुम्हियावां निवासी लालचंद केशरवानी की दुकान पर मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने धावा बोलकर 20 हजार रुपये की लूट की थी। पीड़ित की तहरीर पर महेवाघाट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। लूट में शामिल एक आरोपी धनराज निवासी अगियौना की 19 जुलाई की रात पिपरी पुलिस से मुठभेड़ में गिरफ्तारी हो चुकी थी, जबकि दूसरा आरोपी रचित सरोज फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मुखबिर से सूचना मिलने पर महेवाघाट पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इसी दौरान पुलिस ने जब उसे घेरने की कोशिश की तो बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में रचित सरोज के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।

पुलिस ने मौके से एक तमंचा, जिंदा कारतूस और लूट का कुछ सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ में कई और वारदातों का खुलासा हो सकता है। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि “महेवाघाट पुलिस की सक्रियता से फरार इनामी बदमाश को पकड़ लिया गया है। जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments