रिपोर्ट-इरसाद हुसैन
महोबा : जनपद महोबा में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत लहचूरा–काशीपुरा ग्राम समूह पेयजल योजना के ग्राम टोलापांतर एवं रिवई का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान निरीक्षण के दौरान कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया तथा अवशेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के समय ग्राम टोलापांतर में क्षतिग्रस्त 13 सड़कों के सापेक्ष 12 सड़कों का पुनर्निर्माण कार्य पूर्ण पाया गया, जबकि मात्र एक सड़क का लगभग 12 मीटर तथा दो स्थानों पर 1-1 मीटर का कार्य शेष मिला। वहीं ग्राम टोलापांतर में कुल 459 गृह संयोजनों के सापेक्ष लगभग 415 घरों में नियमित पेयजल आपूर्ति की जा रही है। मौके पर उपस्थित कार्यदायी संस्था के O&M इंचार्ज विवेक कुमार को शेष रोड रेस्टोरेशन कार्य एवं बचे हुए गृह संयोजनों में तत्काल पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में ग्राम रिवई के निरीक्षण में यह तथ्य सामने आया कि सड़क पुनर्निर्माण से संबंधित कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। ग्राम में 334 गृह संयोजनों के सापेक्ष लगभग 300 घरों में नियमित जलापूर्ति की जा रही है। दोनों ग्रामों में अवशेष रोड रेस्टोरेशन एवं शेष गृह संयोजनों में शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु कार्यदायी संस्था के अधिकृत प्रतिनिधि को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए।
स्थलीय निरीक्षण के दौरान मोइनुल इसलाम, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) महोबा, संदेश सिंह तोमर, अधिशासी अभियंता, खंड कार्यालय उ.प्र. जल निगम (ग्रामीण) महोबा, अशफाक खान, डीटीएल टीपीआई, मनीष शुक्ला, सहायक अभियंता, संबंधित जूनियर इंजीनियर एवं कार्यदायी संस्था के O&M इंचार्ज विवेक कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
0 Comments