रिपोर्ट-इरसाद हुसैन
महोबा : जनपद में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) चरखारी, महोबा में अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापकों के लिए दिशांतर मॉड्यूल पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। यह प्रशिक्षण अंग्रेजी एवं सामाजिक विषय के अध्यापकों के लिए आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का समापन आज 19 जनवरी 2026 को संस्थान के प्राचार्य राहुल मिश्रा की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक प्रेमचंद्र यादव का विशेष सहयोग रहा, जबकि प्रशिक्षण प्रभारी माध्यमिक जयराम कुटार की उपस्थिति में समस्त गतिविधियां सम्पन्न कराई गईं।
प्रशिक्षण सत्रों में संस्थान के प्रवक्ता राजू सरोज प्रवक्ता सामाजिक विषय एवं मनीष केसरवानी प्रवक्ता विज्ञान द्वारा शिक्षकों को दिशांतर मॉड्यूल के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई तथा शिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाने से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रशिक्षण के उपरांत प्राचार्य राहुल मिश्रा द्वारा सभी प्रतिभागी सहायक अध्यापकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर संस्थान के 2024 बैच के प्रशिक्षु कृष्ण राज का भी सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने प्रशिक्षण को शिक्षकों के व्यावसायिक विकास के लिए उपयोगी बताते हुए भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन पर बल दिया।
0 Comments