Ticker

6/recent/ticker-posts

पूरामुफ्ती पुलिस ने चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से जेवरात समेत नकदी बरामद...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

प्रयागराज : जनपद में थाना पूरामुफ्ती पुलिस ने चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का हार, बाली एवं 1520 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार थाना पूरामुफ्ती में पंजीकृत मु0अ0सं0 11/2026 धारा 305 बीएनएस से संबंधित मामले में आज दिनांक 19 जनवरी 2026 को कार्यवाही करते हुए जनका रोड स्थित एक ज्वैलरी दुकान के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में ब्रिजेश कुशवाहा पुत्र स्वर्गीय सोने लाल कुशवाहा निवासी ग्राम अहमदपुर पावन थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज एवं दिनेश कुमार पुत्र स्वर्गीय विश्वनाथ प्रसाद निवासी ग्राम मर्दानपुर थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज शामिल हैं। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से एक हार एवं एक बाली (पीली धातु) तथा 1520 रुपये नकद बरामद किए गए।

बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है। चोरों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक हंसराज सिंह, चौकी प्रभारी सल्लाहपुर, उप निरीक्षक बृजेश चौरसिया, कांस्टेबल राम लखन, कांस्टेबल अब्दुल सलाम आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे। वहीं पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments