Ticker

6/recent/ticker-posts

तालाब में एयरफोर्स के विमान की हुई लैंडिंग, टल गया बड़ा हादसा...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

प्रयागराज : जनपद में दिनांक 21 जनवरी 2026 को जार्जटाउन थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब केपी ग्राउंड के पीछे एक तालाब में भारतीय वायुसेना के माइक्रो लाइट टू सीटर एयरक्रॉफ्ट की सेफ लैंडिंग की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस और उच्चाधिकारीगण तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस उपायुक्त नगर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, एयरफोर्स का यह माइक्रो लाइट टू सीटर एयरक्रॉफ्ट तकनीकी कारणों से तालाब में सुरक्षित रूप से उतारा गया। विमान में सवार दोनों पायलट पूरी तरह सुरक्षित हैं। रेस्क्यू टीम और स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों पायलटों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए मौके को सुरक्षित किया गया और लोगों को दूर रखा गया, जिससे राहत कार्य में कोई बाधा न आए। फायर सर्विस की टीम ने आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाते हुए तालाब के आसपास स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस उपायुक्त नगर ने बताया कि यह एक प्रशिक्षण उड़ान से संबंधित माइक्रो लाइट एयरक्रॉफ्ट था, जिसकी आपात स्थिति को पायलटों ने सूझबूझ के साथ संभालते हुए सुरक्षित लैंडिंग कराई। पायलटों की सतर्कता और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद एयरफोर्स और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है, ताकि तकनीकी कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की क्षति या जनहानि की सूचना नहीं है। इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस और आम नागरिकों की भूमिका की सराहना की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments