रिपोर्ट-वीरेन्द्र कुमार
कौशाम्बी : उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर डाइट मैदान, मंझनपुर मुख्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिली। मुख्य अतिथि के रूप में राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार विश्वकर्मा कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कला एवं परंपराओं को दर्शाते हुए विभिन्न प्रकार के हस्तकला एवं कारीगरी से जुड़े स्टॉल लगाए गए, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए गए उत्पादों की लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए पात्र दिव्यांगों को ट्राई साइकिल का वितरण भी किया गया। इस पहल से दिव्यांगजनों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली और सरकार की सामाजिक कल्याण योजनाओं का संदेश जन-जन तक पहुंचा।
इस अवसर पर पूर्व सांसद माननीय श्री विनोद सोनकर जी, भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर जी, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, पूर्व विधायक शीतला प्रसाद पटेल, जिलाधिकारी कौशांबी श्री अमित पाल, मुख्य विकास अधिकारी, मंझनपुर नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र फौजी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्री सुनील कुमार विश्वकर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश आज विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और कला, संस्कृति व सामाजिक समरसता के क्षेत्र में प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ आयोजन का समापन हुआ।
0 Comments