Ticker

6/recent/ticker-posts

मानिकपुर के समीप फर्जी अस्पतालों का खेल, प्रसूताओं की जान से हो रहा खिलवाड़...

रिपोर्ट-संतोष कुमार 

प्रयागराज : जनपद के भगवतपुर ब्लॉक अंतर्गत मानिकपुर प्रसव केंद्र के समीप “निर्मला मेडिकेयर” नाम से एक फर्जी तरीके से संचालित अस्पताल का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह अस्पताल स्वास्थ्य विभाग के मानकों को ताक पर रखकर लंबे समय से चलाया जा रहा है, जहां न तो कोई योग्य डॉक्टर नियमित रूप से आते हैं और न ही मरीजों को समुचित इलाज मिल पाता है। सूत्रों की मानें तो इस अस्पताल की सेटिंग पास के सरकारी प्रसव केंद्र से जुड़ी कुछ आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से की गई है। प्रसव के लिए आई गर्भवती महिलाओं को डराकर या बहला-फुसलाकर इस निजी अस्पताल में लाया जाता है और इलाज के नाम पर उनसे मोटी रकम वसूली जाती है। जानकारी के अनुसार कई मामलों में परिजनों को जटिलता का डर दिखाकर अनावश्यक खर्च करवाया जाता है। अस्पताल की हालत भी बेहद चिंताजनक बताई जा रही है।

साफ-सफाई का कोई ध्यान नहीं रखा गया है और जिस भवन में अस्पताल संचालित है वह स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप नहीं है। आरोप है कि अस्पताल संचालक द्वारा फर्जी डॉक्टरों के नाम अस्पताल के बोर्ड और कागजातों में दर्शाए गए हैं, जबकि वास्तविकता में यहां बिना डिग्रीधारी व्यक्ति से प्रैक्टिस कराई जा रही है। वही व्यक्ति दिनभर ओपीडी में बैठकर मरीजों को दवाइयां लिखता और बांटता है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि चंद पैसों के लालच में अस्पताल संचालक नवजात शिशुओं और प्रसूताओं की जान से खिलवाड़ कर रहा है।

यह न सिर्फ कानून का खुला उल्लंघन है बल्कि मानवता के खिलाफ भी है। मामले को लेकर ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से शिकायत कर जांच और सख्त कार्यवाही औरकी मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे फर्जी अस्पतालों पर कार्यवाही नहीं हुई तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments