Ticker

6/recent/ticker-posts

पुलिस ने 83 गुम मोबाइल किए बरामद, एसपी ने मालिकों को किए वापस...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 


कौशाम्बी : जनपद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी और गुम हुए कुल 83 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस का आभार जताया। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने मंझनपुर स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जनपद में गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सीईआईआर (CEIR) पोर्टल, सर्विलांस और तकनीकी विश्लेषण की मदद से मोबाइल फोन को ट्रैक किया गया।

लगातार तकनीकी निगरानी और विशेष टीम की कड़ी मेहनत के बाद विभिन्न स्थानों से 83 मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आम जनता की संपत्ति की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


एसपी ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि तकनीक और सतर्कता के माध्यम से अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।
मोबाइल फोन वापस मिलने पर लाभार्थियों ने कौशाम्बी पुलिस की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post a Comment

0 Comments