Ticker

6/recent/ticker-posts

कार साइड देने के विवाद में युवक का अपहरण, मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

प्रयागराज, : जनपद में थाना करैली पुलिस ने कार साइड देने के विवाद में युवक के साथ मारपीट और जबरन कार में बैठाकर ले जाने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 29/2026 के तहत दर्ज मुकदमे में माजिद पुत्र मकबूल निवासी ग्राम भीटी, थाना एयरपोर्ट, जनपद प्रयागराज को मुखबिर की सूचना पर बक्सी मोढ़ा से अलीना सिटी की ओर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की है।

आखिर क्या है पूरा मामला...

वादी श्री शाऊ पिंग छाय पुत्र स्वर्गीय छाय ई छांग, निवासी तुलसीपुर, थाना करैली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 8 फरवरी 2026 को मालवीय समोसा सी-ब्लॉक के सामने कार साइड देने को लेकर अभियुक्तों से कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश के चलते 9 फरवरी को आरोपियों ने उन्हें जबरन कार में बैठा लिया, मारपीट की और रास्ते में छोड़कर फरार हो गए।
शिकायत मिलते ही करैली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया। इसी क्रम में मुख्य आरोपी माजिद को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी का आपराधिक इतिहास...

गिरफ्तार अभियुक्त माजिद (उम्र लगभग 25 वर्ष) पर पूर्व में हत्या के प्रयास, लूट, अपहरण, मारपीट, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में लगभग दस मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। गिरफ्तारी टीम में इस कार्रवाई में उ0नि0 अजीत कुमार मौर्य, उ0नि0 इस्तियाक अंसारी, उ0नि0 रमेश कुमार सिंह, उ0नि0 शिवम सिंह समेत थाना करैली की पुलिस टीम शामिल रही।
पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments