ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
प्रयागराज : जनपद में थाना पूरामुफ्ती पुलिस ने चोरी के मामलों में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार थाना पूरामुफ्ती में पंजीकृत मु0अ0सं0 217/25 व मु0अ0सं0 15/2026 धारा 305 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त विवेक श्रीवास्तव पुत्र स्व. श्याम बिहारी श्रीवास्तव, निवासी ग्राम गोराजू थाना पश्चिम शरीरा जनपद कौशाम्बी को मुखबिर की सूचना पर 5 फरवरी 2026 को बिहका रोड, थाना क्षेत्र पूरामुफ्ती से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की उम्र करीब 26 वर्ष बताई गई है। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के पास से चोरी के तीन मोबाइल फोन—एक वीवो Y31 प्रो 5G, एक वीवो Y31 तथा एक मोटोरोला G96 बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर संबंधित अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त विवेक श्रीवास्तव के विरुद्ध जनपद कौशाम्बी के विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट व अन्य गंभीर धाराओं में कुल 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिससे वह शातिर अपराधी प्रतीत होता है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बृजेश चौरसिया, कांस्टेबल विनोद कुमार यादव, राहुल यादव एवं बाल गोविन्द शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
0 Comments