Ticker

6/recent/ticker-posts

ड्राइवर को झपकी आने से सरसों लदी पिकअप पलटी, बड़ा हादसा टला...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

कौशाम्बी : जनपद में मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महामाया डिग्री कॉलेज के सामने शुक्रवार को सरसों लदी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के समय सड़क पर लोगों का आवागमन बना हुआ था, लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ा सड़क हादसा नहीं हुआ और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वाहन तेज रफ्तार में सरसों लेकर जा रहा था। इसी दौरान चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे वाहन संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे पलट गया। वाहन पलटते ही उसमें लदे सरसों के बोरे सड़क पर बिखर गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर मंझनपुर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने यातायात सुचारु कराया तथा बिखरे सरसों के बोरों को हटवाने की व्यवस्था की। पुलिस के अनुसार चालक को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने और भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments