Ticker

6/recent/ticker-posts

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, ग्रामीणों ने एम्बुलेंस से पहुंचाया हॉस्पिटल...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

कौशाम्बी : जनपद में पिपरी थाना क्षेत्र के चायल चौकी अंतर्गत मोहम्मदपुर गांव के पास शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार रात करीब 11:30 बजे चायल रोड से मनौरी की ओर जा रहा एक बाइक सवार युवक जैसे ही मोहम्मदपुर गांव के समीप पहुंचा, तभी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को एंबुलेंस द्वारा नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।

समाचार लिखे जाने तक घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है तथा घायल युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments