Ticker

6/recent/ticker-posts

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद समेत चार पर FIR दर्ज, नाबालिगों से यौन शोषण के आरोप...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

प्रयागराज : अदालत के आदेश के बाद झूंसी थाने में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, उनके शिष्य मुकुंदानंद तथा 2-3 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप नाबालिगों से यौन शोषण से संबंधित बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार माननीय न्यायालय द्वारा धारा 173(4) बीएनएसएस के अंतर्गत पारित आदेश के क्रम में थाना झूंसी पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले की जानकारी सहायक पुलिस आयुक्त झूंसी की ओर से दी गई है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच नियमानुसार की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। इस मामले को लेकर यह भी चर्चा में है कि हाल ही में शंकराचार्य और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच हुए विवाद के बाद ये आरोप सार्वजनिक रूप से सामने आए हैं। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में किसी भी प्रकार की राजनीतिक कड़ी पर आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।

वहीं, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के अधिवक्ता पी.एन. मिश्रा ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि जिस व्यक्ति ने यह शिकायत की है, उसके खिलाफ 27 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि उनके मुवक्किल के खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे हैं और वे कानूनी प्रक्रिया के तहत अपना पक्ष मजबूती से रखेंगे। फिलहाल मामला जांचाधीन है। पुलिस का कहना है कि सभी पक्षों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जाएगी।

वहीं मामले में शिकायतकर्ताओं  के पक्षधर आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा, न्याय के मंदिर से हमें न्याय मिला है और न्याय के देवता ने हमारे नाबालिग बच्चों के साथ जो गलत काम हुआ है, जो कुकर्म हुआ है, उसकी सुनवाई करते हुए FIR के आदेश झूसी थाना को कर दिए हैं। अब हमें न्याय मिलेगा और हमें पूरी उम्मीद है कि अब वे दिन दूर नहीं, जब ऐसे कुकर्मी सनातन के नाम पर चोला ओढ़ने वाले ढोंगी लोगों पर कानून का डंडा चलेगा। 

Post a Comment

0 Comments