Ticker

6/recent/ticker-posts

दुष्कर्म का आरोपी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, ब्लैकमेल कर करता था दुष्कर्म...

रिपोर्ट-राजकुमार 

कौशाम्बी : जनपद में थाना संदीपनघाट पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी और ब्लैकमेल के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 16 फरवरी 2026 को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 21 नवंबर 2025 और 12 फरवरी 2026 को अभियुक्त अभय जबरन उसके कमरे में घुस आया, मारपीट की और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि अभियुक्त ने अश्लील वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर कई बार शारीरिक शोषण किया। तहरीर के आधार पर थाना संदीपनघाट में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 19 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त आदित्य उर्फ अभय पुत्र स्वर्गीय दिनेश कुमार निवासी ग्राम नटका, थाना चरवा, जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के खिलाफ मु.अ.सं. 36/26 धारा 352, 351(3), 333, 64(1), 115(2) बीएनएस तथा 3(2)5/3(1)ध एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है। आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेज दिया गया है। गिरफ्तारी टीम में थाना संदीपनघाट पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है।

Post a Comment

0 Comments