Ticker

6/recent/ticker-posts

ट्रांसफार्मर जलने से गांव में फैला अंधेरे, बोर्ड परीक्षार्थियों को रही परेशानी...

रिपोर्ट-वीरेन्द्र कुमार 

कौशाम्बी : जनपद के पैगंबरपुर महगांव उपकेंद्र अंतर्गत ग्राम सभा अलामचंद की एक बस्ती में 25 केवी का ट्रांसफार्मर जल जाने से पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। गांव में अंधेरा छाया हुआ है, जिससे आम जनजीवन के साथ-साथ विद्यार्थियों की पढ़ाई भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समय यूपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में बिजली न होने से परीक्षार्थियों को रात में पढ़ाई करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि पैगंबरपुर के जेई को सीयूजी नंबर पर कई बार कॉल किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो सोमवार को जिलाधिकारी से मिलकर पूरे मामले की शिकायत की जाएगी। उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments