Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला न्यायालय कौशाम्बी में होगी 34 पदों पर भर्ती, सेवानिवृत्त कर्मचारी 16 मार्च तक करें आवेदन...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

कौशाम्बी : जनपद में न्यायिक अधिष्ठान कौशाम्बी में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए पुनर्नियुक्ति का अवसर प्रदान किया गया है। अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यायिक अधिष्ठान में कनिष्ठ सहायक, वरिष्ठ सहायक एवं प्रधान सहायक के कुल 34 पदों पर पुनर्नियुक्ति की जाएगी। जारी सूचना के अनुसार कनिष्ठ सहायक के 15 पद, वरिष्ठ सहायक के 16 पद तथा प्रधान सहायक के 3 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों के लिए केवल जिला न्यायालय से सेवानिवृत्त कर्मचारी ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इच्छुक पात्र अभ्यर्थी दिनांक 16 मार्च 2026 को सायं 4 बजे तक अपना आवेदन प्रशासनिक कार्यालय, जिला न्यायालय कौशाम्बी में जमा कर सकते हैं।

बताया गया है कि यह नियुक्ति पूर्णत: अस्थायी होगी, जो अधिकतम एक वर्ष की अवधि के लिए अथवा पदों को सीधी भर्ती, प्रोन्नति या स्थानांतरण के माध्यम से भरे जाने तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी। चयनित अभ्यर्थियों को उनके संबंधित पद पर सेवानिवृत्ति के समय प्राप्त अंतिम वेतन में से पेंशन की राशि घटाकर मानदेय के रूप में भुगतान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य भत्ते उत्तर प्रदेश शासन के समय-समय पर जारी संशोधित आदेशों के अनुसार प्रदान किए जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments