ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
लखनऊ : दुनिया में सैकड़ों देश हैं और हर देश की अपनी अलग पहचान, रहन-सहन और खान-पान की संस्कृति होती है। यही कारण है कि अलग-अलग देशों में रोजमर्रा की चीजों के दाम भी काफी अलग होते हैं। कहीं सामान बहुत महंगा मिलता है तो कहीं वही चीजें बेहद सस्ते दाम पर उपलब्ध हो जाती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर दुबई का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मूली की कीमत सुनकर लोग हैरान रह गए हैं। दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स दुबई के एक मॉल में सब्जी खरीदने पहुंचता है। वहां वह मूली खरीदता है, लेकिन जब उसे इसकी कीमत पता चलती है तो वह खुद भी चौंक जाता है।
वीडियो में बताया गया है कि दुबई में एक मूली की कीमत करीब 60 रुपये है, जबकि भारत में आमतौर पर इतनी कीमत में आधा या एक किलो तक मूली मिल जाती है। भारत में सर्दियों के मौसम में मूली बहुत सस्ती मिलती है। कई जगहों पर 10 से 30 रुपये प्रति किलो तक मूली आसानी से मिल जाती है। ऐसे में दुबई में एक ही मूली का 60 रुपये में मिलना लोगों को हैरान कर रहा है।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आने के बाद लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि अलग-अलग देशों में आयात, टैक्स और जीवन स्तर के कारण चीजों के दाम अलग होते हैं। वहीं कुछ लोग मजाकिया अंदाज में कह रहे हैं कि भारत की सस्ती सब्जियों की अब असली कीमत समझ में आ रही है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
0 Comments