रिपोर्ट-फैजी जाफरी
कौशाम्बी : जनपद में सराय अकिल थाना क्षेत्र के कोटिया गांव के पास स्वामी भगवानदास स्कूल के सामने शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार अंशू पाल पुत्र मोहन पाल निवासी ग्राम शेरपुर, पोस्ट जलालपुर घोसी, थाना एयरपोर्ट जनपद प्रयागराज किसी काम से बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह कोटिया के पास स्वामी भगवानदास स्कूल के सामने पहुंचे, अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर चोट लगने से मौके पर ही तड़प-तड़प कर उसकी मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर सराय अकिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0 Comments