रिपोर्ट-घनश्याम कुमार
प्रयागराज : जनपद में पूरामुफ्ती थाना पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को थाना क्षेत्र के टिकरी रोड स्थित ककरहा तिराहे से दबोच लिया। पुलिस के अनुसार थाना पूरामुफ्ती में दर्ज मुकदमा संख्या 24/2026 धारा 127(2), 65(1), 351(2), 352 बीएनएस व 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त अबूबकर पुत्र नफीस अहमद निवासी अहमदपुर असरौली, थाना पूरामुफ्ती, जनपद प्रयागराज (उम्र 26 वर्ष) को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामला दर्ज है। वर्ष 2021 में थाना मऊआइमा में उसके खिलाफ चोरी, माल बरामदगी तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
0 Comments