Ticker

6/recent/ticker-posts

युवती को घर में घसीटकर मारपीट, विरोध करने पर दादा को भी पीटा...

रिपोर्ट-राजकुमार 

कौशाम्बी : जनपद में चरवा थाना क्षेत्र के शेखपुर रसूलपुर गांव में एक युवती के साथ मारपीट और दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के ही कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता रिंकी देवी पुत्री नरेश निवासी शेखपुर रसूलपुर के अनुसार 6 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2 बजे वह घर आए मेहमान को छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोग उसे अकेला पाकर जबरन घर के अंदर घसीट ले गए और मारपीट करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने उसका सिर दीवार में पटक दिया और कपड़े भी फाड़ दिए।

पीड़िता का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म करने की भी कोशिश की। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। इस बीच युवती के दादा उसे बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। पीड़िता के मुताबिक जब परिवार के लोग शिकायत दर्ज कराने थाने जा रहे थे तो आरोपियों ने उन्हें धमकी दी कि यदि एफआईआर कराई तो परिवार की अन्य लड़कियों को भी उठा ले जाएंगे और कहा कि उनके पास पैसा और पावर है, कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।

पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Post a Comment

0 Comments