Ticker

6/recent/ticker-posts

सराय अकिल में चोरों का आतंक, कई दुकानों के ताले तोड़कर नकदी व सामान पार...

रिपोर्ट-फैजी जाफरी 

कौशाम्बी : सराय अकिल कोतवाली क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। पावर हाउस चौराहे के पास बीती रात अज्ञात चोरों ने कई दुकानों के ताले तोड़कर नकदी व सामान पार कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने राजू पान वाले, पप्पू पान वाले और यादव मिठाई वाले की दुकानों को निशाना बनाया। चोरों ने दुकानों के ताले तोड़कर अंदर रखा सिगरेट, ठंडा पेय, नमकीन समेत नकदी उठा ले गए। सुबह जब दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों पर पहुंचे तो ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के दुकानदारों में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments