Ticker

6/recent/ticker-posts

कंटेनर की टक्कर से स्कॉर्पियो चालक की मौत, घर का इकलौता चिराग बुझा...

रिपोर्ट-फैजी जाफरी 

कौशाम्बी : जिले में बीती आधी रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कॉर्पियो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घर का इकलौता चिराग बुझ जाने से परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार कोखराज थाना क्षेत्र के काशिया पश्चिम गांव के सामने नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसे चला रहे शिवांस त्रिपाठी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात भी सामान्य कराया गया।

उधर, जैसे ही युवक की मौत की खबर परिजनों तक पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि शिवांस त्रिपाठी परिवार के इकलौते बेटे थे। उनकी असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और कंटेनर चालक की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments