Ticker

6/recent/ticker-posts

भ्रामक प्रचार पर विद्यालय प्रबंधन का खंडन, सुचारू रूप से चल रहा शिक्षण कार्य...

रिपोर्ट-नरेन्द्र सिंह 


प्रयागराज : जनपद में श्री राजेन्द्र प्राथमिक विद्यालय पूरामुफ्ती को लेकर क्षेत्र में फैल रही अफवाहों पर विद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट खंडन किया है। विद्यालय की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि कुछ लोगों द्वारा जानबूझकर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है, जो पूरी तरह निराधार और बेबुनियाद है। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि विद्यालय से संबंधित सभी शिकायतों का निस्तारण इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेशानुसार पहले ही किया जा चुका है। इस संबंध में न्यायालय के आदेश एवं आरटीई (Right to Education) के प्रावधानों के तहत विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया भी सुचारू रूप से जारी है।

विद्यालय प्रबंधन ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें। विद्यालय वर्तमान में नियमित रूप से संचालित हो रहा है और आगे भी निरंतर चलता रहेगा। प्रबंधन ने यह भी भरोसा दिलाया कि बच्चों की शिक्षा और उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालय हर संभव प्रयास कर रहा है तथा सभी आवश्यक मानकों का पालन किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments